कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: शिवली। कोतवाली शिवली क्षेत्र के बाघपुर शिवली मुख्य मार्ग पर शाम ढ़लते ही पुलिस की हीलाहवाली के चलते बेखौफ शराबियों का जमघट रहता है, जिससे उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाले मुसाफिरों के साथ-साथ महिलाओं व स्कूली छात्र-छात्राएं आयेदिन परेशानियों का सामना करने को विवश हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग जान-बूझकर शराबियों के उत्पात से अंजान बने हुए किसी बड़ी घटना होने के इंतजार में कार्यवाही की जरूरत नहीं समझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...