कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर बुधवार को जिले भर में जुलूसों का दौर जारी रहा। ढोल ताशों के साथ आमद हुजूर की मरहबा-मरहबा के साथ जुलूस अपने निर्धारित रास्तों पर ऊंचे-ऊंचे झंडों के साथ चलते रहे। कई जगह रास्तों में इन जुलूसों पर फूल भी बरसाये गए। इस मौके पर नारा- ए-तकबीर व अल्लाह -हू-अकबर से गलियां गूंजती रहीं। इस दौरान अफसरों ने मोबाइल रहकर पैनी नजर रखी। जबकि सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। अकबरपुर में मदारपुर तसद्दुक अली गांव से जुलूस की शुरुआत हुई। यहां से सभासद शमशाद खां उर्फ मुन्ना की अगुवाई में जुलूस अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर पहुंचा। यहां बसपा नेता और पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह गुड्डन, शेखू खान, शरीफ राइन आदि ने जुलूस का इस्...