Kanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने में आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को मवैया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पहले उसके खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने 14 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही हरिमोहन सिंह राजपूत पर शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर वह अपनी बात से मुकर गया। चौकी में दोनों पक्षों के परि जनों को बुलाकर पुलिस ने पंचायत कराई तो आरोपित कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया था। लेकिन बाद मे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.