Kanpur News: शांभवी और आमना ने राज्यस्तर के लिए क्वालीफाई किया
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर। एएसआईएससी की इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) सोमवार को शीलिंग हाउस स्कूल में आयोजित की गई। जोनल प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों की 14 टीमों ने सहभागिता की। विषय के विपक्ष में शीलिंग हाउस की शांभवी खन्ना प्रथम, डॉ. वीएसईसी अवधपुरी की सृष्टि गुप्ता द्वितीय और एसएमसी की पारखी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। पक्ष में हडर्ड की आमना हाशमी प्रथम, शीलिंग हाउस की अनुष्का सेठ द्वितीय और डॉ. वीएसपीएस कैंट के अर्पित श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं के रूप में शांभवी खन्ना और आमना हाशमी राज्य स्तर पर कानपुर नार्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वनीता मेहरोत्रा, अलका माली, अनुपमा श्रीवास्तव, देवेश अवस्थी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.