Kanpur News: शांति समिति की बैठक, नवरात्रि व दशहरा की तैयारियों पर चर्चा
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। आगामी शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को रूरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में 14 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाएंगे तथा चार प्रमुख स्थानों पर रामलीला मंचन व रावण दहन का आयोजन होगा। नायब तहसीलदार ने सभी आयोजकों को तय समय में अनुमति लेने, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र लगाने, निर्धारित ध्वनि सीमा में लाउडस्पीकर बजाने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: पूजा के दौरान पूजा पंडालों पर अश्लील गाने और डीजे साउंड सिस्टम पर रहेगी पाबंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.