Kanpur News: शहर में 100 जगह लगा स्वास्थ्य शिविर, सेहत के प्रति किया जागरूक
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की बस्तियों से लेकर विभिन्न कॉलोनियों तक रविवार को स्वास्थ्य सेवा का अभियान चला। कहीं रक्तचाप की जांच हुई तो कहीं मधुमेह की स्क्रीनिंग कर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा 1.0 के तहत कानपुर में लगभग 100 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। करीब 300 चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। जरूरतमंदों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।राष्ट्रीय मेडिकोज संगठन (एनएमओ), जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, सेवा विभाग और श्री रामलला आरोग्यधाम अस्पताल के संयुक्त सहयोग से आयोजित अभियान का शुभारंभ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.