Kanpur News: शहर दक्षिण की छह लाख की आबादी को नहीं मिला पानी
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। कंपनीबाग से रावतपुर मार्ग पर डॉट नाला मरम्मत में पानी की पाइप लाइन डैमेज हो गई है, जिसके चलते बैराज से शहर दक्षिण की दो दिन जलापूर्ति ठप हो गई है। रविवार को शहर दक्षिण की करीब छह लाख आबादी को पानी नहीं मिल सका। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य सोमवार को भी चलेगा। यदि काम पूरा हो गया, तो मंगलवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। जल निगम शहरी के एक्सईएन प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 2 व 3 अगस्त तक मरम्मत कार्य के लिए जलापूर्ति को कंपनी बाग से शहर दक्षिण के लिए रोका गया है। मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.