कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर। कल्याणपुर में शराब पीने को लेकर मां की फटकार से नाराज बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात नशे की हालत में पहुंचे बेटे ने मां से विवाद भी किया था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। गूबा गार्डन निवासी सीएसए में कार्यरत रामकिशोर यादव की बीमारी से मौत के बाद परिवार में पत्नी निशा देवी व 29 वर्षीय बेटा आशीष यादव थे। वर्तमान में परिवार सीएसए के दलहन बीज विधान प्लॉट परिसर में रह रहा है। चाचा मुलायम सिंह ने बताया कि भतीजा आशीष शराब का लती था। शुक्रवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। यह देख निशा ने फटकार लगा दी तो वह हंगामा कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। वहीं शनिवार सुबह काफी देर तक न उठने पर जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो देखा आशीष का शव फंदे से झूल ...