कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि शराब के लिए रुपये ने देने पर आरोपित ने उसे पीटा दिया। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में शिकायत की है। जाजमऊ के कैलाश नगर निवासी फैक्ट्री कर्मी सनोज यादव के अनुसार वह शनिवार तड़के फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में तीन लोगों ने रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उन्होंने मना कर दिया। तो उन्होंने गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही उन पर बेल्ट से हमला किया। जाजमऊ थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...