Kanpur News: शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। तहसील अंतर्गत ग्राम आलमपुर स्थित देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर नायक समाज की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा महिलाओं को शांत कराते हुए उनकी शिकायत सुनी। महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका विद्यालय के बेहद नजदीक संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कहाकि ठेके पर दिन-रात दोनों समय शराब की बिक्री होती है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी तहसील प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि जनहित और बच्चों के भविष्य को देखते हुए श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.