कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 45 वर्षों से गुरु परंपरा के क्रम में सरसैय्या घाट पर शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। गोकुल प्रसाद धर्मशाला के पास चिन्तामणी हनुमान मन्दिर में अखंड कीर्तन 24 घंटे पूरे एक माह तक गूंजेगा। 21 साधु-संत मां गंगा के किनारे प्रवास पर आते हैं। दामोदर दास ने बताया कि राम नाम अखंड संकीर्तन की परंपरा गुरु श्रीश्री 1008 श्री रामशरण दास जी महाराज ने लगभग 125 वर्ष पूर्व चालू की थी, जिसका निर्वाह लगातार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...