Kanpur News: शब्बेदारी के बाद निकाला अलम जुलूस, मातम
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर। कर्बला के शहीद इमाम हुसैन और कर्बला की याद में शनिवार को अंजुमव फिरदौसिया की 56वीं शब्बेदारी का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले शायरों ने अपने कलाम इमाम हुसैन की बारगाह में पेश किया। जिनमें ताज कानपुरी साहब ने शेर पढ़ा- हुरमुला का तीर टूटा, हुरमुला भी मर गया। इसके बाद इशरत उतरौलवी, हसन महमूदाबादी आदि ने भी कलाम पेश किया। मजलिस को मौलाना सैयद सज्जाद हैदर आबिदी ने संबोधित किया। मजलिस के बाद शिया जामा मस्जिद मक़बरा ग्वालटोली से अलम का जुलूस निकाला गया। हुसैनी चौक पर शब्बेदारी का सिलसिला जारी रहा। यहां अनवार अहमद सज्जादी, आसिफ अब्बास, नज़रे आलम जाफरी, एहसान हुसैन, आदिल रिज़वी, आमिर रिज़वी, आसिफ रिज़वी ऐमन रिजवी, मुंतजिर हसन, हाजी वाजिद अली रिज़वी, डा जुल्फिकार अली रिजवी, अकील आलम, हाजी गुलाम मुस्तफा आदि थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.