Kanpur News: शतरंज में संजय कुमार और जिज्ञासा मीना बने विजेता
कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर-परिसर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी शुभम हजरिया व जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ तिवारी ने किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में संजय कुमार प्रथम, शिवांशु सिंह द्वितीय और अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जिज्ञासा मीना ने प्रथम, दीप्ति गुप्ता ने द्वितीय और अनुष्का सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग से संजय कुमार, शिवांशु सिंह एवं अनुज कुमार और महिला वर्ग से जिज्ञासा मीना, दीप्ति गुप्ता व अनुष्का सोनी का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.