Kanpur News: शटर तोड़कर सेब, अनार और अंगूर की पेटियां ले गए चोर
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: चकेरी। अहिरवां स्थित सरन स्टेट में चोरों ने एक फल गोदाम और पान शॉप को निशाना बनाकर नकदी व सामान समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं व्यापारियों ने वारदात को लेकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए। साथ ही मौके पर पहुंचे एसीपी चकेरी से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी चकेरी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी। अहिरवां निवासी विकास कुमार शर्मा ने बताया कि चौकी से करीब 100 मीटर दूर उनकी पान शॉप है। चोरों शटर तोड़कर अंदर घुसे, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, 52 हजार रुपये व पचास हजार की कीमत का सामान पार कर फरार हो गए। सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्ही की दुकान के बगल में मवैया निवासी फल कारोबारी भोला बनिया का गोदाम है। चोरों ने उसे भी निशाना सेब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.