कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार को राज्य कर विभाग लखनपुर के सभागार में ऑटोमोबाइल, टायर एवं ट्यूब कारोबारियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। व्यापारियों ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, मांग और आपूर्ति की चुनौतियों, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक वाहनों की मांग में आई कमी का मुद्दा रखा। इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के तहत रिफंड संबंधी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाईं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापारी खुलकर अपनी समस्याएं बताएं, विभाग उनका निदान प्राथमिकता पर करेगा। अपर आयुक्त ग्रेड वन सान्या छाबड़ा व विजय प्रकाश राम के संयुक्त निर्देशन में आयोजित संवाद में प्रशान्त कुमार, देवेन्द्र सिंह, रणकेन्द्र, अनिल कनौ...