कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से लाजपतनगर स्थित कार्यालय में सीपीआर जागरूकता शिविर हुआ। विशेषज्ञों ने व्यापारियों को सीपीआर के बारे में जानकारी दी। बताया कि सीपीआर से आपात स्वास्थ्य स्थिति में किसी को समय पर इलाज देकर जान बचाई जा सकती है। डॉ. केसी भारद्वाज और उनकी टीम ने डेमो देकर विधि के बारे में बताया। कपिल सभरवाल, अजय सराफ, सौरभ गुप्ता, रजीत सिंह, मिकी मनचंदा, रोमी भाटिया, नितिन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...