Kanpur News: व्यापारियों को आश्वासन, दीवाली तक नहीं होगी सैंपलिंग
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। दीवाली तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच व सैंपलिंग नहीं होगी। सफाई और सामान्य कमियों के आधार पर निलंबित लाइसेंस भी बहाल किए जाएंगे। एफएसडीए के मंडलीय सहायक आयुक्त सुनील शर्मा ने भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने सुनील शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विजय गुप्ता, रोशन गुप्ता, अब्दुल वहीद, केके गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र ओमर आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शुद्ध सामान बेचें, व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.