Kanpur News: व्यापारियों का माल लेकर दुकानदार फरार
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। एक्सप्रेस रोड में दुकान खोलकर 23 व्यापारियों से करीब 25 लाख रुपये का माल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बुधवार को व्यापारी नेता विनोद गुप्ता और ज्ञानेश मिश्रा ने पीड़ित व्यापारियों के साथ हरवंश मोहाल थाना जाकर मामले की शिकायत की। व्यापारियों के अनुसार एक्सप्रेस रोड स्थित एक दुकानदार ने अन्य व्यापारियों से माल लेकर विश्वास में लिया। कुछ समय बाद माल लेकर व्यापारियों को चेक दी। आरोप है कि जब व्यापारियों ने चेक लगाई तो बाउंस हो गई। जिसके बाद व्यापारी शनिवार को दुकान पहुंचे तो जानकारी हुई कि वह माल लेकर फरार हो गया। व्यापारी नेताओं ने पीड़ित व्यापारी के साथ हरवंश मोहाल थाने पहुंचकर शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.