Kanpur News: वैश्य समाज के भामाशाहों का किया गया सम्मान
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। फूलबाग में शुक्रवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने वैश्यजन सम्मान समारोह का आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वैश्यजनों का सम्मान गौरव का विषय है। कार्यकारी अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने कहा कि गांधी जयंती पर संगठन हर साल समाज के भामाशाहों का सम्मान करता है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज 15 प्रतिशत भागीदारी मांग रहा है। वैश्य समाज के प्रत्याशियों को टिकट जो देगा, समाज उसी के साथ रहेगा। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता गोल्डी, विनोद गुप्ता, पीसी कुरेले, आकाश जायसवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, वंदना गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.