Kanpur News: वैट के नोटिसों की निष्पक्ष जांच हो, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कोपरगंज में व्यापारी उद्यमी संवाद बैठक हुई। त्योहारों के दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि वैट के पुराने बकाये में ब्याज और पेनाल्टी की छूट का स्वागत है, लेकिन जमा टैक्स के चालान हटाकर बकाया दिखाने और वसूली के लिए भेजे जा रहे नोटिसों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छोटी कमियों पर सचल दल द्वारा गाड़ियां रोकने और जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि गंभीर शिकायतों को छोड़कर एफएसडीए की जांच और सैंपलिंग के नाम पर खाद्य कारोबारियों का उत्पीड़न न किया जाए। बैठक में मनीष गुप्ता, आशीष मिश्र, मयंक दीप सिंह, केके गुप्ता, अब्दुल वहीद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.