Kanpur News: वेल्डिंग करते समय करंट लगने युवक की मौत
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: बिधनू। सेन पश्चिम पारा के सागरपुरी में लोहे का हवा टैंक बनाते समय उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। तेज झटका लगने पर युवक उछलकर दूर जा गिरा। कारखाने में नाश्ता देने पहुंचे छोटे भाई ने जब भाई को अचेत पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। सागरपुरी केडीए कालोनी निवासी राजेश वर्मा का घर से कुछ दूरी पर लोहे का हवा टैंक बनाने का कारखाना है, जहां उनके साथ 27 वर्षीय बेटा सत्यम टैंक बनाने का काम करता था। पिता के मुताबिक बुधवार सुबह छह बजे सत्यम अकेले ही कारखाने में टैंक बनाने पहुंच गया, जहां लोहे की चद्दर में वेल्डिंग करते समय कटे हुए तार से उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। कुछ देर बाद छोटा बेटा ऋषि उसे नाश्ता देने पहुंचा तो देखा सत्यम अचेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.