कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सरसौल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सलेमपुर स्थित श्री बाला जी मंदिर स्थित वेद विद्यालय में अध्ययनरत वेद पाठी बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शहीद भोला सिंह की धर्मपत्नी सावित्री देवी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और देश सेवा के संस्कार अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विनय मिश्रा, प्रहलाद दास गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मनोज सेंगर, कमल गुप्ता, हरिकृष्ण चौखानी, अर्नव गोयल, अरुण अग्रवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एनसीसी कैडेटों की सुरक्षा में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम का सं...