Kanpur News: वृद्ध डॉक्टर की मौत के सात दिन तक कमरे में रहा बेटा
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। दीपवाली पर पिता से मिलने घर पहुंची बेटी को उनका शव फ्लैट के अंदर बेड पर पड़ा मिला। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले उनकी मौत हुई है। मृतक डॉक्टर अपने मानसिक बेटे के साथ फ्लैट में रहते थे। उनकी मौत के बावजूद बेटा घर में उनके साथ मौजूद रहा। उसने किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पनकी के अमन एनक्लेव में रहने वाले 82 वर्षीय डॉ. प्रेम प्रकाश जनरल फिजीशियन थे। उनके परिवार में तीन शादीशुदा बेटियां और बेटा विजय है। बेटी अर्चना ने बताया कि भाई विजय मानसिक अस्वस्थ है। पिता भाई की देखभाल के लिए उनके साथ ही फ्लैट में रहते थे। उन्होंने दीपावली पर कार खरीदी थी। जिसके बाद वह वाहन की पूजा के लिए शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.