Kanpur News: वृद्धा के हत्यारे के करीब पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। रावतपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कई और सुराग लगे हैं। पिछले 24 दिनों में अलग-अलग एंगल से हुई जांच की सुई भी हर बार करीबी तक ही पहुंच रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य है लेकिन उसे किसी कारण से छोड़ा गया था। पिछले 24 दिनों से पुलिस की उस पर नजर है। पुलिस के मुताबिक, अब उसके खिलाफ कई और साक्ष्य मिले हैं। जेल भेजने के लिए यह साक्ष्य पर्याप्त हैं। ऐसे में जल्द वृद्धा के करीबी की गिरफ्तारी हो सकती है। रावतपुर के हसनपुर निवासी शिवमंगल कुशवाहा की 58 वर्षीय पत्नी उमा कुशवाहा का अपने ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वह कुर्सी पर बैठी मिली थीं। बीते दो सितंबर को हुई इस घटना को पहले परिजनों ने प्राकृतिक मृत्यु समझा लेकिन गले और चेहरे पर निशान मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.