Kanpur News: वुमेंस चैम्पियंस ट्रॉफी आज से, छह टीमें दिखाएंगी दम
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध वुमेंस चैम्पियंस ट्रॉफी छह जुलाई से शुरू होगी। इसका उद्देश्य शहर की उभरती महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी मंच दिया जाना है। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी, जिसमें लगभग 90 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन मुकाबले खेलने को मिलेंगे। मैच श्याम नगर के आरपीसीए मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में स्पार्क इंटरनेशनल, ओक रिज परफ्यूम, रवनीत टिफिन सर्विसेज, श्री भगत जी वॉरियर्स, फोर सीजन और एवीआई फाउंडेशन की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.