Kanpur News: विस अध्यक्ष के घर से 30 मीटर दूर चली गोली
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। लाल बंगला के सुभाष रोड पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से करीब तीस मीटर दूर रंजिश में शातिर अपराधी ने युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी रौनिक के अनुसार बीती दस जुलाई की रात करीब 11 बजे वह लाल बंगला से अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी सुभाष रोड सुलभ शौचालय के पास आरोपित गौरव जैन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। इसके बाद रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा और तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। पीड़ित बाल बाल बच गया। लोगों के आने पर आरोपित मौके से भाग निकला। घटना विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से करीब तीस मीटर दूर हुई है। आरोपित गौरव जैन पर चकेरी थाने में पहले से हत्या के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.