Kanpur News: विसर्जन यात्रा में हमला करने वाले चार गिरफ्तार, निकाला जुलूस
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। गुजैनी के फत्तेपुर दक्षिण गांव में गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुए हमले के मामले में पुलिस ने जुड़वा भाइयों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपितों का इलाके में जुलूस निकालने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने हवाई फायरिंग और बम फेंके जाने की बात से इन्कार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, विसर्जन यात्रा के दौरान केवल पटाखे छुड़ाए जा रहे थे। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हनुमंत विहार के केडीए कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी अर्पित शुक्ला अपने साथियों के साथ सेन पश्चिम पारा स्थित बिधनू नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अंधाधुंध बमबाजी, फायरिंग, भगदड़ में कई लोग घायल पांडु नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.