कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर। अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा ने यशोदा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। गीतकार अरुण तिवारी गोपाल, डॉ. आरती वर्मा, सुमन लता सचान, ज्योति तिवारी, अंजनी अग्रवाल, धीरपाल धीर और कनकलता गौर के बाद विनोद त्रिपाठी, राजीव मिश्र, विकास शुक्ला, गजलकार गोविंद जलज, आदित्य कटियार, अजय मदहोश ने अपनी गजलों और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य और व्यंग्य की फुलझड़ियों से मनीष रंजन त्रिपाठी, गोविंद नारायण और रोहित विश्वकर्मा ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। रोहित विश्वकर्मा और विजेंद्र सिंह के जोशीले गीतों ने सभागार में जोश भर दिया। कवियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी रमेश शर्मा ने की। प्रदेश सचिव पंडित राघवेंद्र शर्मा, संयोजक महेंद्र विश्वकर्मा ...