Kanpur News: विवि कैम्पस की तीरंदाजी टीम चयनित
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर-परिसर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन और चयन ट्रायल हुआ। आर्चरी कोच प्रभात कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के आधार पर अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विवि कैम्पस की टीम का चयन हुआ। टीम में इंडियन राउंड के बालक वर्ग में हिमांशु, हिरण्य एवं आयुष मिश्रा और बालिका वर्ग में खुशी साहनी, प्रगति शर्मा, अजीमा पाल एवं वंदना पाण्डेय का चयन हुआ है। वहीं, कंपाउंड राउंड के बालक वर्ग में वीरेंद्र कुमार एवं रॉबिन का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.