Kanpur News: विवाहिता को जान से मारने के प्रयास का आरोप
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के ढकपुरवा गांव निवासी लालजीत ने पुलिस को सूचना दी कि पुत्री सपना का विवाह पालनगर गांव निवासी शीलू के साथ वर्ष 2019 में किया था। शीलू दूसरी महिला से संबंध बनाए है। सपना द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। शनिवार दोपहर पति ने फांसी पर लटकाकर पुत्री को मारने का प्रयास किया। जानकारी पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.