कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में विवादित प्लॉट को बेचकर 38 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रतापगढ़ निवासी शंकर लाल ने बताया कि उनके भाई रामदेव सीएसए विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। इसी सिलसिले में उनका कानपुर आना-जाना रहता है। भाई के जरिए ही उनकी मुलाकात अनुज यादव और उसके मामा हसनू से हुई। आरोप है कि हसनू ने कल्याणपुर के मिर्जापुर में 233 वर्गगज का प्लॉट दिखाकर खरीदने के लिए राजी किया। इसके बाद राधेश्याम और उसके बेटे कुलदीप से मुलाकात कराई गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने प्लॉट की कीमत 38 लाख रुपये तय की। इसके बाद शंकर लाल ने पत्नी सीता देवी के नाम प्लॉट खरीद...