Kanpur News: विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने होमगार्ड के बेटे को रौंदा, मौत
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। महराजपुर में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में फैक्ट्री से घर लौट रहे होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महाराजपुर के भदासा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद तिवारी होमगार्ड हैं और वर्तमान में चकेरी थाने में ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा शिव भोला उन्नाव के गहरा स्थित जूते का अपर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार देर रात वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सरसौल स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित डंपर चालक भागने के प्रयास में बेटे को रौंदते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.