कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। एकल विद्यालय अभियान के अन्तर्गत आने वाले आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक मर्चेंट चैम्बर ऑफ यूपी सिविल लाइन्स में रविवार को हुई। इसमें कानपुर चैप्टर के निर्माण एवं नए सदस्यों को जोड़ने की घोषणा हुयी। ट्रस्टी डॉ उमेश पालीवाल ने पदाधिकारियों की घोषणा की। विनोद धवन को अध्यक्ष व डॉ अनुराधा वार्ष्णेय को संरक्षक मनोनीत किया गया। डॉ. रीता मित्तल का चयन उपाध्यक्ष के लिए व राजेश ग्रोवर को मंत्री नियुक्त किया गया। नन्द किशोर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं अरविंदर सिंह गगन ढींगरा को प्रचार व संचार मंत्री बनाया गया। मुकेश पालीवाल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अध्यक्षता भवानी भीख तिवारी प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की। धन्यवाद अवध बिहारी मिश्र और संचालन अमरेश चौबे ने किया। यहां महासचिव मनोज द्विवेदी...