कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के बड़े महादेव मन्दिर में रविवार को आचार्य महेश मिश्र ने विधिवत मंत्रोच्चारण करके पूजन के बाद जगत सिंह चन्देल, आशीष सिंह चन्देल, रामू सिंह चन्देल, राजू द्विवेदी, कन्हैया गौड़, मनोज गौड़ व अमित श्रीवास्तव आदि लोगों ने रामचरित मानस पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पर मुन्ना पुजारी ने बताया कि अखंड रामायण विराम होने पर आज सावन के अंतिम सोमवार को हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां पर दूरदराज से आए हुए संत महात्माओं सहित अन्य श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जलाभिषेक के साथ होगा श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...