Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष ने बनाई मिट्टी की प्याली
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: सरसौल। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुरुवार को मॉर्निंग वाक पर कुड़वा, जरकला और बगराह गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों से भेंट की और कुम्हार के पास रुककर मिट्टी की प्याली भी बनाई। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुड़वा, जरकला और बगराह गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान महाना ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। मॉर्निंग वॉक करते समय एक कुम्हार विद्युत चाक से प्याली बना रहा था। इस पर महाना ने रुक कर दो तीन प्याली बनाई। इस दौरान क्षेत्रवासियों बातचीत कर विकास, स्थानीय समस्याओं के बारे में जाना। मॉर्निंग वॉक में विनय मिश्रा, सुरेंद्र अवस्थी, रानू शुक्ला, अनीता परमार, शत्रुघ्न सिंह, लक्ष्मीकांत, विनय प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, चंदन सिंह, अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.