कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। विद्युत उपखंड रूरा में बने विद्युत उपखंड के जीर्णोद्धार के लिए शासन से सात लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से यहां कैश काउंटर, कार्यालय भवन, कंट्रोल रूम व आवासों की मरम्मत का काम कराया जाएगा। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में विद्युत उपखंड कार्यालय की जर्जर हालत पर खबर के प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने जीर्णोद्वार के लिए वरिष्ठ अफसरों के माध्यम से पत्र भेजकर प्रभावी कार्रवाई का आग्रह किया था। रूरा कस्बे के विद्युत उपखंड के सभी भवनों की स्थिति जर्जर हो गई है। यहां कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर जर्जर भवनों में बैठकर काम करते है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छह माह से ध्वस्त पड़ा प्रखंड कार्यालय, निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में...