कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: घाटमपुर। जेन जी के बाद अपनी मांगों के लिए जागरूक जेन-अल्फा ने पहली बार घाटमपुर में प्रदर्शन किया। यमुना तटवर्ती समूही भटपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के नए भवन की मांग को लेकर जेन अल्फा ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र कई महीनों से दो कमरों में संचालित हो रहे विद्यालय से परेशान हैं। शनिवार को उन्होंने विद्यालय में प्रवेश करने से मना करते हुए विद्यालय के गेट पर नारेबाजी की। सालों से जर्जर इस स्कूल में समूही 2023 में जर्जर हिस्सा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई थी। इसके कारण वर्ष 2023 में विभाग ने अनुमित के बाद जर्जर हिस्से को ढहाकर उसकी नीलामी की थी। तब से स्कूल दो कमरों में संचालित है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी को एक घर में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में वर्तमान में क...