कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 3 में शिकायत पर पहुंची बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने जांच की। जांच के दौरान टीम को सब ठीक मिला। वहीं अन्य जगहों की जांच करने पर दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बे के वार्ड-3 में किसी ने एक बिजली उपभोक्ता की शिकायत लखनऊ में की थी। लखनऊ की सूचना पर शनिवार को जांच को आए एक्सईएन नितिन,विजिलेंस के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने शिकायत वाले बिजली उपभोक्ता की सघन चेकिंग की, लेकिन उन्हें वहां सब ठीक मिला। उसके बाद उन्होंने अन्य घरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्हें दो जगहों पर बिजली चोरी मिली। इस पर दोनों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी ने बताया कि उन्हें लखनऊ से जांच के निर्देश मिले थे, लेकिन चेक...