Kanpur News: विजयदशमी पर हुआ शस्त्र पूजन, दशानन मंदिर में पूजन
कानपुर, अक्टूबर 20 -- Kanpur News: कानपुर। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। दशहरा वाले दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजन की मान्यता है। इसी क्रम में लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों को एक मंच पर रखकर तिलक लगाया और भगवान का स्मरण कर शस्त्र पूजन किया गया। सनातन सेवा सत्संग की ओर से महाकालेश्वर मन्दिर बर्रा में पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसी तरह खत्री धर्मशाला बिरहाना रोड में खत्री समाज ने शस्त्र पूजन किया। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। वहीं शिवाला स्थित दशानन मंदिर के पट भी मंगलवार को खुले लोगों ने पूजा अर्चना की। कैलाश मंदिर हाता निवासी अक्षय तिवारी ने बताया कि 1868 में पूर्वज गुरु प्रसाद शुक्ल ने दशानन मंदिर की स्थापना की थी। हाते में कैलाशपति बाबा के मंदिर के अलावा राधा-रानी-कृष्ण मंदिर के अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.