कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। नौबस्ता पुलिस ने वाहन चोरी कर पुर्जे बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। मौके से दो कटी हुई बाइकों के पुर्जे बरामद किए गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार दो वाहनों के चोरी होने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि भूरे पुरवा तालाब के पास दो संदिग्ध चोरी किए गए वाहनों को पुर्जे लिए हुए ऑटो की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आफताब और कफील बताया। पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए टीम लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...