कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: चकेरी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नए गंगा पुल पर सोमवार की देर शाम एक वाहन उन्नाव की तरफ खराब हो गया। जिससे वाहनों की गति थम गई और पुल से वाहन रेंग रेंगकर निकलने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन हटवाया। करीब डेढ़ से दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। सोमवार की देर शाम को एक वाहन उन्नाव की तरफ जाने के लिए नया गंगापुल पार कर रहा था। तभी पुल के दूसरे छोर पर उन्नाव की तरफ अचानक से वाहन खराब हो गया और वाहनों की लाइन लगने लगी। धीरे-धीरे लाइन बढ़ने लगी और यातायात रेंगने के कारण वाहनों की लाइन करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गड्ढों में फंसा ट्रैफिक, गलियों में रास्ता तलाशते रहे राहगीर राहगीरों ने बताया कि बारिश के कारण हाईवे की सड़क समेत पुल पर कई जगह गड्ढे हो गये हैं। जिस कारण ...