Kanpur News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपति की मौत
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिजन ने एंबुलेंस देर से पहुंचने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दबौली वेस्ट निवासी 48 वर्षीय संतोष शुक्ला फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में 45 वर्षीय पत्नी नीलम थीं। दो बेटे आशीष व अभिषेक हैं। परिजन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही नीलम ने नौकरी पर जाना शुरू किया था। शुक्रवार रात को दंपति ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उद्योग कुंज साइट नंबर-5 के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि हादसे के दौरान ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.