Kanpur News: वाल्मीकि जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नवीन मार्केट स्थित सपा कानपुर ग्रामीण जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी हुई। इसमें महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान काव्य रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, न्याय, मर्यादा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। अध्यक्षता सपा नेता अनिल सोनकर, संचालन हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया। प्रवक्ता नसीम रजा, सोमेंद्र शर्मा, परमेश्वर दयाल कनौजिया, रीतेश सोनकर, इम्तियाज मदनी, राजू अवस्थी, रंजन पासी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.