कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के खानपुर खड़ंजा के पास स्थित अशोक लीलैंड वर्कशॉप में बुधवार दोपहर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गुरुवार को शव वर्कशॉप के गेट पर रखकर मुआवजे की मांग की। शाम तक चली वार्ता के बाद मुआवजे की धनराशि तय होने के बाद परिजन शव लेकर चले गये। गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसरायां गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र विनोद खानपुर खड़ंजा, रनियां स्थित अशोक लीलैंड वर्कशॉप में काम करता था। बुधवार को वह अमन कुमार व बबलू समेत अन्य श्रमिकों के साथ टीनशेड डाल रहाथा। तभी ऊपर से गुजरी लाइन के करंट की चपेट में आ गया था। हादसे में सूरज की मौत हो गई। गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव लेकर वर्कशॉप गेट पर पहुंच गए...