कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण संवाददाता। गुजैनी में शातिरों ने वरिष्ठ बंदी रक्षक को जाल में फंसाने के बाद 90 हजार की ठगी कर ली। बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई। तात्याटोपे नगर निवासी उत्तम प्रकाश शर्मा उन्नाव जेल में वरिष्ठ बंदी रक्षक के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक की गुजैनी शाखा में है। बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो जानकारी हुई कि यूपीआई के जरिए खाते से 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जबकि वह यूपीआइ नहीं चलाते हैं। इस दौरान न कोई लिंक क्लिक किया न ही किसी से ओटीपी शेयर किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साइबर ठगों ने 93 हजार उड़ाए गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...