Kanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस स्पेशल भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदेभारत स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालन निर्धारित है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वंदे भारत समेत चार ट्रेनें प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.