Kanpur News: वंचित बच्चों की पाठशाला में बांटी स्टेशनरी
कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। मैनावती मार्ग के ख्योरा स्थित उजियारी देवी मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन निगम ने बच्चों को कॉपियां, पेन और खाने-पीने की स्वादिष्ट चीजें बांटीं। इससे बच्चों के चेहरे दमक उठे। पाठशाला के वैष्णवी और ध्रुव कुमार का जन्मदिन भी मनाया गया। यहां प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव, संचालक ददन मिश्रा, सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी, पुष्पा शुक्ला और गीता शुक्ला उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.