कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल जागरण फाउंडेशन की ओर से किसान सेवा आश्रम से पटेल चौक तक रन फार यूनिटी में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए और मलासा ब्लाक के नंहुआपुर गांव में कैबिनेट मंत्री ने पटेल प्रतिमा का अनावरण करने के उपरान्त उनके आदर्शो पर चलने के लिए लोगों को जागरूक किया। कस्बे के पटेल जागरण फाउंडेशन की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर किसान सेवा आश्रम से पटेल चौक तक रन फार यूनिटी में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, भोगनीपुर के पूर्व विधायक बिनोद कटियार, नीतम सचान, विजय सचान, नीरज सचान आदि जन प्रतिनिधिगणों ने शामिल होकर मुख्य मार्ग से पटेल चौक तक र...