कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: रूरा। जिले में जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव की रहने वाली एक महिला को साइबर ठगों ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने रूरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। इकघरा गांव के रहने वाले जयराम की पत्नी सुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर बुधवार शाम को एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बेहद कम ब्याज पर उसको लोन दिलाने व आसान किश्तों में भुगतान का झांसा दिया। जालसाज के झांसे में आई महिला से उसने विभिन्न प्रक्रियाओं, फाइल चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर किस्तों में कुल 50...