कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: झींझक। रूरा से व्यापार कर घर झींझक आ रहे लोडर सवार पिता-पुत्र के साथ बाइक सवार चार युवकों ने गाड़ी खड़ी करवा मारपीट कर दी। आरोप है कि उनके बीस हजार रूपये छीन कर भाग गये। घटना की जानकारी पर मंगलपुर पुलिस जांच में जुट गयी। कस्बा झींझक रानी लक्ष्मीबाईनगर निवासी जगत नारायण की पंजाब नेशनल बैंक के समीप ड्रमो की दुकान है तथा ड्रमो की थोक सप्लाई भी करते हैं। शनिवार सांय रूरा बाजार करके अपने पुत्र त्रिभुवन नारायण के साथ लोडर से झीझक वापिस नहर मार्ग से आ रहे थे। खम्हैला नहर पुल पर दो बाइक पर चार अज्ञात सवार युवको ने लोडर रोक पिता-पुत्र के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। आरोप है इसी दौरान जेब मे रखे बीस हजार रूपये छीन लिये। घटना की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और अज्ञात यु...